पार्टी रजिस्ट्रेशन के बाद 14 प्रदेशों में पार्टी कैसे पहुँची और लोग कैसे जुड़े ?
पार्टी रजिस्ट्रेशन के बाद 14 प्रदेशों में पार्टी कैसे पहुँची और लोग कैसे जुड़े ?ये संयोग की बात है कि उस वक्त दूरदर्शन व मीडिया में केन्द्र की सरकार को राष्ट्रीय मोर्चा की (संयुक्त मोर्चा गठबन्धन) की सरकार थी और प्रचारित किया जाता था।इसका फायदा भरतीय राष्ट्रीय मोर्चा को मिला, और अन्य प्रदेशों के लोग जुड़े । गोवा में पार्टी केलिए कार्यालय खोलने के लिये सरकर ने आवासीय भवन आवंटित करने को लिखा था और महाराष्ट्र सरकार ने आवास और कार्यालय के लिये भूमि आंवटन करने को लिखा था।लेकिन किन्हीं विषम परिस्थितियों के कारण पार्टी यह आजीवन का लाभ नहीं लेपाई थी।
पूर्व में पार्टी के प्रदेशों के अध्यक्ष :
1 .राजस्थान – जोधपुर के आनन्द कुमार सिना वाड़िया।
2 .मध्यप्रदेश – जहाँगीरा बाद भोपाल के मोहम्मद राशिद।
3 .दिल्ली – छतरपुर के हर दयाल सिंह डाबो दिया , उपाध्यक्ष राम भज वर्मा रोहतास नगर और महासचिव पूनम सचदेवा – उत्तम नगर रन होला रोड I नई दिल्ली
4 .उत्तर प्रदेश – गाजीपुर के जयनाथ राजभर ।
5 .आन्ध्र प्रदेश – अध्यक्ष सिकन्द्रा बाद के सीपी जादौं राव ।
6 .पश्चिम बंगाल – 24 परगना के श्री कृष्ण धानुका।
7 .हरियाणा – सिरसा के दरियाव सिंह धानक । रामचन्द्र तुर्किया महा सचिव ‘
8 .उड़ीसा – कटक के अध्यक्ष डीएन बेहरा, उपाध्यक्ष – लक्ष्मी बेहरा।
9 .जम्मू कश्मीर – जम्मू तवी के अध्यक्ष पण्डित श्याम लाल शर्मा।
10 .पंजाब – के अध्यक्ष अनिल मलहोत्रा पटियाला।
11 .बिहार – के अध्यक्ष गंगा पण्डित मुंगेर के बिहार।
12 .महाराष्ट्र -भुइंयार भण्डारा के नरेन्द्र कुमार यादव।
13 .गोवा – के अध्यक्ष श्रीजेम्स थामस पाण्डिचेरी।
14 .नागा लेण्ड – के अध्यक्ष रामा वोण्डा मण्डी बहसार।

रजिस्ट्रेशन के बाद पार्टी पदाधिकारी संगठन कार्य में लग गये और जनसमस्यों का निराकरण प्रशासन के सहयोग से कराते रहे।
इस बीच अखबारों में देश पर आसान्न भयावह संकट मंडराने की खबरें आने लगीं थीं। क्योंकि पता नहीं किस दबाब में भारत सरकार अमेरिका से गैट समझौता करने और डंकल प्रस्ताव पारित करने का मन बना चुकी थी।
लेकिन विपक्षी पार्टियाँ या तो इस देश को पुनः अमेरिका गुलाम बनाये जाने की साजिश से अनभिज्ञ था या सरकार से टकराव का खतरा मोल नहीं लेना चाहतीं थीं,जो भी हो।
बात दरअसल ये थी कि देश की कृषि पर और कृषि उत्पादों एवं प्राकतिक सम्पदा पर अमेरिका अपना पूर्ण अधिकार व नियंत्रण चाहता था। यही मकसद गैट समझौता और डंकल प्रस्ताव का था।
इस पर भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय ब्रह्मानन्द सिंह उर्फ बी एन भारती ने पार्टी की बैठक बुलाई और इस विषय पर चर्चा की गई। चर्चा व विमर्श के दौरान एक राय बनी कि इसका प्रतिरोध किया जाये। जिससे देश हित और जन हित दोनों ही स्तर पर पार्टी की छवि बनेगी क्या सरकार का सीधा विरोध नहीं होगा बल्कि एक सचेतक सुझाव होगा। प्रस्ताव पास किया गया और कन्नौज से दिल्ली तक चेतना क्रान्ति पद यात्रा की घोषणा कर दीगई।
क्योंकि केन्द्र सरकार विदेशी दबाब में डंकल प्रस्ताव पास करने व गैट समझौता करने का पूरी तरह मन बना चुकी थी।
मैंने सरकार से दोनों का डिटेल माँग लिया और अध्ययन करने के बाद इन दोनों के राष्ट्र व जनता को कृषि व श्रम के क्षेत्र में होने वाले भयावह नुकसान के बारे में टू द पोइंट 56 पृष्ठों का तर्क पूर्ण आलेख तैयार कर पत्रावली राष्ट्रपति महोदय प्रधामंत्री महोदय कृषिमंत्री महोदय एवं गृह व मानव संसाधन व विदेशमंत्री महोदयों को भेजदीं और मांग पत्रावली में स्पष्ट उल्लेख कर दिया कि हमारी पार्टी ने इनके विरोध में कन्नौज से दिल्ली तक पद यात्रा का प्रोग्राम सैट कर लिया है।
इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री एवं मुख्य गृहसचिव को मय रूट चार्ट 18 दिन की यात्रा का विवरण प्रेषित कर दिया है। और महामहिम सहित उपर्युक्त सभी मंत्री महोदयों को भी समस्त पत्रजात संलग्न कर पत्रावली प्रेषित करदी है।
मैंने राष्ट्रीय महा सचिव की हैसियत से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अब्दुल बहाव अंसारी की अनुमति से बैठक बुलाई और बैठक में प्रोग्राम तय किया और जो पाटी सदस्य पदाधिकारी यात्रा में शामिल होना चाहें वे अपनी लिखित सहमति माँग ली।
सूची ब्रह्मानन्द सिंह अब्दुल बहाव अंसारी मोहम्मद मुकीम दीपक श्री वास्तव प्रमोद अहाड़िया राम रक्षपाल सिंह यादव मोहम्मद शमीम खाँराम स्वरूप मौहरेया जागेश्वर प्रसाद शाक्य गिरीश कुमार भारती नौ लोगों ने पूरे अट्ठारह दिन साथ रहने की सहमति दी।
मोहम्मद निसार खाँ तहसील अध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्नौज मजहर हुसैन और नेकराम सिंह यादव जिला अध्यक्ष फर्रूखाबाद ने अपने लोगों के साथ काममंगज तक और जगदीश पेन्टर प्रेम सिंह अहाड़िया मेघनाथ भारती गोपीश दुबे ने दिल्ली में शामिल होने केलिये कह दिया।
मीटिंग में वरिष्ठ नेताओं ने ये भी कहा कि महा सचिव ब्रह्मानन्द सिंह प्रतिदिन पद यात्रियों की व्यवस्थ देखेंगे क्योंकि पैसौं का भी तो इन्तजाम इन्हीं को करना है।
इसलिये प्रतिदिन शाम को यात्रा के हाल्ट स्थान पर इन्हें पहुँचना अनिवार्य है। कैसे कवर करेंगे ये इनपर निर्भर करता है।
01 मार्च 1994 से 18 मार्च 1994 तक निधारित थी।

यह पद यात्रा दरगाह मखदूम जहानियाँ से शंकर जी मन्दिर अन्नपूर्णा देवी मन्दिर और फूल मती देवी मन्दिर होकर या त्रा शुरू हुई जिसमें स्थानीय पत्रकार अवधेश मिश्र और कमल मिश्रा शामिल हुये।
शहर अध्यक्ष कन्नौज ने सराय मीरा जीटी रोड तक पदयात्रियों का स्वागत सत्कार कर विदा किया। और पहला हाल्ट जसोदा में हुआ क्योंकि कन्नौज में ही देर हो चुकी थी।
जिला अध्यक्ष फर्रूखाबाद – नेक राम सिंह ने अपने ग्राम भुर्जियानी से भोजन व्यवस्था की और अपने स्कूल जसोदा में ठहराया। थाना कन्नौज पुलिस यहाँ सुरक्षा दी और सुबह गुरसहागंज थाने की पुलिस आगई थी।
इस प्रकार अलीगंज एटा होते हुये 16 सोलहवें दिन मोदी नगर (गाजियाबाद) यात्रा पहुँच गई थी।

रास्ते हर थाने की पुलिस ने पद यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की और रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई।
यहाँ पहुँचने में रास्ते में बस खराब हो जाने कारण मैं शाम को पहुँच पाया बस में से मैंने देख लिया कि साथी यात्री परेशान हैं मैं बस रुकवा कर उतरा और सेव सन्तरा केला आदि फल लेकर यत्रियों तक पहुँचा तब सबके चेहरे खिल गये।
फिर मैने मोदीनगर थाने फोन किया और कहा कि अभी तक आपने यात्रियों को अपने थाने की सीमा से यहाँ कोई सुरक्षा प्रदान नहीं ही है। तो जबाब मिला जिले पर शराब ठेवों की नीलामी में फोर्स लगा है।
तब मैंने एस एस पी को फोन लगया उन्होंने कहा यहाँ फोर्स की जरूरत है। मैंने कहा कि आपको आपके आका प्रमुख सचिव गृह माता प्रसाद जी का आदेश नहीं मिला है क्या ? इस पर तुरन्त पीसीओ काल बैक आया और एस एस पी ने कहा 15 मिनट में पुलिस पहुँच कर व्यवस्था कराती है।
मोदी नगर से सुबह पदयात्री चल कर शाम गाजियाबाद पहुँच रहे थे तो पूर्वांचल गाजीपुर व बलिया व आजम गढ़ के लोग जो फैक्टरियों में काम करते थे,शाम छुट्टी करके अपने आवासों को जा रहे थे।
उन्होंने यूपी की पदयात्रा को देखा और साथ हो लिये और उन्होंने आग्रह किया कि आप हमारे बताये स्थान पर रात्रि विश्राम करे,तो पुलिस ने कहा हम रुकने की व्यवस्था करेंगे।
लेकिन हम अपने यूपी के लोगों का आग्रह टाल सके और पुलिस को सधन्यवाद वापस किया। फिर भी पुलिस ने कहा आप अपनी रिस्क पर रुक रहे हैं,हम लोग कल सुबह आपको बार्डर क्रास करवा के वापस आयेंगे।
रात को हम नौ लोगों की भोजन व्यवस्था उन्हीं लोगों ने की और चार लोग साथ रुके भी । क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ राजभर गाजीपुर को पहले ही घोषित किया जाचुका था।
रात को बैनर रोड पर बनी नवनिर्मित दुकानों पर लगा दिया था जिस पर लिखा था = देश की कृषि भूमि और कृषकों तथा खेतिहर मजदूरों को बचाने के लिये – ” डंकल प्रस्ताव खारिज कराने और गैट समझौता रद्द कराने हेतु “

चेतना क्रन्ति पदयात्रा 1 मार्च 1994 से 18 मार्च 1994 कन्नौज से दिल्ली।
बछईपुर बलिया के राज कुमार राजभर व मुमरौली बलिया के अनिल कुमार सिंह निर्दोषी सादापुर महडौर गाजीपुर के जयनाथ राजभर व शिवनाथ सिंह आजमगढ़ पद यात्रियों के साथ रुके थे इन लोगों से उक्त विषयों पर विशद चर्चा होती रही।
उसके बाद राज कुमार ने कहा कल हम लोग भी जन्तर मन्तर पहुँचेगे।
सुबह हम लोग जब तक तैयार हुये तब तक पुलिस आचुकी थी वो हम लोगों को बार्डर क्रास करवा के वापस पुलिस कर्मी वापस चले गये और बार्डर पर दिल्ली पुलिस तैयार थी वह हम लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित रूट से लेकर 11.20 पर जन्तर मन्तर पहुँची और हमलोगों से विदा ली।
जब तक हम लोग बैनर लगा कर दरी चादर बिछा कर बैठे ही थे कि वहाँ प्रेम सिंह अहाड़िया अपने लोगों के साथ जीप से पहुँच गये थे और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल सिंह डाबोदिया पूनम सचदेवा राम भजवर्मा अपनी टीम के साथ अगये थे।
हमलोगों को 10 या 15 मिनट ही हुआ होगा कि राष्ट्र पति भवन से पुलिस की जिप्सी आगई और अधिकारी महोदय ने कहा आप अपना एक प्रतिनिधि महामहिम से मिलने हमारे साथ चले।
मैंने अध्यक्ष जी कहा वे बोले तुम्हें जाना है – हम क्या बतायेंगे ? लिहाजा मैं राष्ट्र पति भवन पहुँचा ही था उधर महा महिम राष्ट्र पति महोदय डा० शंकर दयाल शर्मा जी की गाड़ी बाहर गेट पर आगई, मैं फाइल लिये जल्दी से जिप्सी उतरा मैंने तुरन्त अभिवादन कर महामहिम के चरण स्पर्श किये उन्होंने सर पर हाथ रख कर कहा मैं विदेशी महमानों मालदीव के राष्ट्र पति वगैरह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूँ।
तुम अन्दर पहुँचो पीए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मैं अन्दर पहुँचा तो महामहिम के पीए जवाहर लाल आई ए एस भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा की फाइल खोले बैठे थे। पीए साहब में बैठाला और पत्रावली के विदुओं पर डिस्कस किया।
मैं बहुत खुश हूँ कि हमारे भारत में पैनी नजर वाले लीडर मौजूद हैं भले ही पार्टी नई व रजिस्टर्ड है लेकिन सोच सर्वोपरि है।
आप जायें और निश्चिन्त रहें एक सप्ताह में कृत कार्य वाही से आपको अवगत करा दिया जायेगा।
महा महिम आदेश देकर गये है कि आपत्ति लगाकर पत्रावली संसद भवन तुरन्त भेज दें। इसी लिये में प्रतीक्षा कर रहा था।
मुझे जिप्सी आधा घण्टे के अन्दर ही धरना स्थल पर छोड़ गई।
मैंने सब लोगों को पूरी जानकारी दी, हम लोग आपस में चर्चा कर ही रहे थे कि धरना स्थल पर देश भर के जा लोग अपने बैनर लगाये थे।
उनमें से कई स्टेट के लोग हम लोगों के पास मिलने आये,और बोले आपने ऐसा क्या लिखा है कि एक घण्टे में ही आपको बुलाया गया और समाधान होगया। जबकि हम लोग तो महीनों से पड़े हुये हैं कोई हल ही नहीं हो रहा हैं।
मीडिया के लोग आते हैं और अधिकारी आते हैं, पूछताछ करके चले जाते हैं,निराकरण आज तक नहीं हुआ है।
तब मैंने उन लोगों को बताया हमारी पार्टी ने नातो कोई व्यक्ति मामला उठाया है ,नाही किसी क्षेत्र की समस्या उठाई है। हमने तो पूरे देश की अस्मिता और पूरे अवाम के लिये माँग उठाई है।
किसी भी पार्टी ने नेताओं ने इसके भयावह परिणाम के बारे में सोचा ही नहीं है वे केवल देश व जनता को लूटना व लुटवाना जानते हैं।
मननीय महामहिम राष्ट्र पति महोदय ने गम्भीरता से लिया और हमें बुला कर माँग मान ली है।
करीब 2 बजे फर्रूखाबाद फतेहगढ़ के लोग अपनी जीप से व बस से वापस चलेगये। और गाजीपुर बलिया व दिल्ली के लोग भी वापस अपने आवासों को चलदिये।
पद यात्री गण को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अपने छतरपुर आवास पर लेगये, ठण्डा व चाय नाश्ता कराया और भोजन करवा के विदा किया।
हम लोग बस से सुबह चार बजे फतेहगढ़ वापस आगये,और अन्सारी साहब के यहाँ आराम किये तथा खाना खाकर अपने अपने गन्तव्य को विदा लिये।
महामहिम के पी ए श्री जवाहर लाल आई ए एस के कहे अनुसार एक सप्ताह बाद राष्ट्र पति भवन से कृत कार्य वाही सम्बन्धी पत्र पार्टी कार्यालय नवदिया फतेहगढ़ को प्राप्त हो गया था।
और इसी क्रम में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से 20 दिन बाद पत्र आया था जिसमें महामहिम राष्ट्र पति महोदय की अनुशंसा पर संसद द्वारा डंकल प्रस्ताव खारिज करने और गेट प्रस्ताव नामंजूर किये जाने के जाने का स्पष्ट उल्लेख था।
ये भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) पार्टी की प्रथम राष्ट्रीय स्तर की उल्लेखनीय सफलता थी। इससे पार्टी जनों का हौसला भी बढ़ गया था।