पार्टी के लोगो में दिये गये प्रतीकों का अर्थ व व्याख्या एवं पार्टी ध्वज के रंगों का अर्थ व व्याख्या
1. लोगो (मोनो ग्राम) में दिये गये प्रतीकों का अर्थ व व्याख्या
लोगो – ( मोनो ग्राम ) में गरारी है (कथित सुदर्शन चक्र नहीं) जो श्रमिकों-फैक्टरी कारखानों उद्योगों में कार्यरत लेवर की प्रतीक है।
हल – किसानों का प्रतीक है-क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है।
कुदाल – (गैंती) असंगठित मजदूरों व दैनिक मजदूरी करने वालों का प्रतीक है।
बन्दूक – हमारी सेना व सुरक्षा बलों व जवानों का प्रतीक है तथा आत्म रक्षा एवं आवश्यकता पर दूसरों की सुरक्षा किये जाने के भाव का भी प्रतीक है।
मछलियों – का अर्थ है कि हम अहिंसा में भी विश्वास रखते है और छोटे से छोटे जीवों पर दया करुणा का भाव रखते है का प्रतीक हैं।
हिन्द – महासागर के तीन चौथाई भाग जल का तात्पर्य है कि हमारे देश भारत का हिन्द महा सागर के 3 / 4 भाग पर अधिकार है।
वन्दे भारत – हम अपने देश भारत की वन्दना करते हैं तथा भारती का तात्पर्य हिन्दी भाषा एवं भारत राष्ट्र में सभी क्षेत्रीय भाषाओं से है। और हम अपने देश की सभी भाषाओं की वन्दना करते है। हमारी पार्टी भारत राष्ट्र की सम्प्रभुता को अक्क्षुण बनाये रखने के लिये प्रतिबद्ध है।
2. पार्टी ध्वज के रंगों का अर्थ व व्याख्या
पार्टी ध्वज में तीन खड़ी पट्टियाँ इसलिये हैं कि हमारी पार्टी के ध्वज को भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की नकल न समझा जाये।
पहली पट्टी — हल्की नीली आसमानीहमारी पार्टी ध्वज में पहली वाली पट्टी हल्की नीली आसमानी है जो आकाश की विशालता दर्शाती है।
दूसरी पट्टी — श्वेतबीच में श्वेत पट्टी है जो शान्ति समानता सम्मान का प्रतीक है।
तीसरी पट्टी — केसरियातीसरी पट्टी केसरिया है जो बलिदान त्याग समर्पण की प्रतीक है।
लोगो (मोनो ग्राम) का रंग — हल्के हरे धानी रंगऔर बीच में हल्के हरे धानी रंग का लोगो (मोनो ग्राम) है। ये रंग हरीतिमा खुशहाली व सम्पन्नता का प्रतीक है।
3. पार्टी के सिद्धान्तों का मूल
जय स्वदेश जय भारत जय हिन्द जय जवान जय मजदूर जय किसान एवं जय सम्विधान पार्टी के सिद्धान्तों का मूल हैं।
4. भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) का अर्थ
भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) पार्टी के आई एन एफ का मतलब है इण्डियन नेशनल फ्रण्ट और कभी विश्व विस्तार होने पर इण्टर नेशनल फ्रण्ट भी हो सकता है।