Skip to main content

BRM Party

निःशुल्क एवं समान चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना पार्टी की प्रमुख प्रतिबद्धता – किरण कठेरिया, एडवोकेट

भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए तीन प्रमुख प्राथमिकताएँ निर्धारित की हैं— शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा सुरक्षा।

शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी की नीति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रोफेसर बी.एन. सिंह (BHU) ने अपने लेख के माध्यम से पार्टी का दृष्टिकोण एवं विचारधारा स्पष्ट की है।

इसी क्रम में पार्टी की दूसरी प्रमुख प्राथमिकता स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के संबंध में मैं, किरण कठेरिया, एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) यह स्पष्ट करना चाहती हूँ कि हमारी पार्टी देश के प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार की यथासंभव चिकित्सा सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक का बुनियादी अधिकार हैं। आर्थिक स्थिति, सामाजिक वर्ग या किसी अन्य भेदभाव के आधार पर किसी भी व्यक्ति को इन आवश्यक सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF) शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को निष्पक्ष, समान और सुलभ रूप से प्रत्येक देशवासी तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

हम देशवासियों से अपील करते हैं कि हमारी नीतियों और जनकल्याणकारी संकल्पों का समर्थन करें तथा भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा को सरकार बनाने का एक अवसर प्रदान करें, ताकि हम इन प्राथमिकताओं को धरातल पर लागू कर सकें।

किरण कठेरिया, एडवोकेट

राष्ट्रीय महासचिवभारतीय राष्ट्रीय मोर्चा (INF)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *